लाख कोशिश करने के बाद ,छोटे बाल लम्बे नहीं हो रहे,तो ये 5 उपाय कर के देखें कमाल ,पाएं लंबे ,घने बाल !
Hair Growth Tips For Short Hair : आज के समय में ज्यादातर लोग अपने बालों की कमजोर हो तो बालों के झड़ने से बहुत परेशान है बाल हमारे पर्सनालिटी में चार चांद लगाते हैं और दिखावट को बेहतर बनाते हैं लंबे बाल और कल चमकदार डाल भला किसे पसंद नहीं होते लेकिन कुछ लोगों का यह सपना अधूरा ही रह जाता है कुछ लोग अपने छोटे बालों से परेशान रहते हैं और तमाम कोशिशें के बाद भी उनके बालों की ग्रोथ नहीं होती है अगर अगर आप भी लाख कोशिशें के बाद अपने बाल लंबे नहीं हो रहे ह तो आपको शायद सही उपाय नहीं मिले हैं कुछ घरेलू और आसान उपाय है जो बालों की ग्रोथ को बढ़ावा है उन्हें घना और मजबूत बना बनाते हैं लिए आईए जानते हैं ऐसे पांच घरेलू आसान उपाय जो आपके बालों को लंबे करने में मदद करेंगे !
![]() |
लाख कोशिश करने के बाद ,छोटे बाल लम्बे नहीं हो रहे,तो ये 5 उपाय कर के देखें कमाल ,पाएं लंबे ,घने बाल ! |
बालों को लम्बा करने के घरेलू उपाए (Home Remedies To Make Long Hair)
1. प्याज का रस और नारियल तेल का हेयर मास्क
अगर बालों का झड़ना और धीमी हेयर ग्रोथ आपकी समस्या है,तो यह यह उपाय आपके लिए काफी मददगार साबित हो सकता है |प्याज के रस में सल्फर की मात्रा भरपूर होती है | जो ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाती है और नए बालों को उगाने में मदद करता है।
सामग्री
- 2 बड़े चम्मच प्याज का रस
- 2 बड़े चम्मच नारियल क तेल
बनाने और लगाने का तरीका
प्याज को पीसकर उसका रस निकाल लें ,उसमें नारियल तेल को अच्छे से मिक्स कर लें। इस मिश्रण को स्कैल्प और बालों में अच्छे से लगा लें।इसे 30 से 45 मिनट तक लगा रहने दे फिर किसी माइल्ड शैंपू से हेयर वॉश कर लें।
फायदा
बालों का झड़ना कम होगा ,और नए बाल उगाने ,हेयर ग्रोथ को बूस्ट करेगा।
2.करी पत्ता और दही मास्क
यह मस्कर हेयर फॉल को काम करके बालों को मजबूत बनाता है
सामग्री
- एक मुट्ठी ताजा करी पत्ते
- 3 -4 बड़े चम्मच दही
बनाने और लगाने का तरीका
करी पत्तों को अच्छे से पीस कर पेस्ट बना लें। इसमें दही इसमें दही मिलाकर अच्छी तरह मिक्स करें।फिर इस पेस्ट को बालों पर 45 मिनट से 1 घंटे तक लगा कर रखें फिर किसी माइल्ड शैंपू से बालों को धो लें।
फायदा
इस मास्क से बालों का झड़ना कम होगा और बाल मजबूत और चमकदार बनेंगें।
3. अंडा और दही का हेयर मास्क
अंडे में प्रोटीन और दही में लैक्टिक एसिड होता है। इन दोनों का कॉम्बिनेशन बालों का सुपर फ़ूड की तरह काम करता है। इससे आपके बाल तेजी बढ़ते और मजबूत बनते हैं।
सामग्री
- 1 अंडा
- 2 -3 बड़े चम्मच दही
- 2 चम्मच शहद
सबसे पहले एक कटोरी में अंडा ,दही ,शहद को अच्छी तरह मिला लें। फिर इसे स्कैल्प से लेकर बालों के सिरे तक लगा लें। 30 -45 मिनिट तक लगा कर रखें। इसे नार्मल या गुनगुने पानी से बालों को धो लें। इसे हफ्ते में 1 बार जरूर लगाएं।
फायदा
इस मास्क आपके बाल नेचुरली लम्बे ,मजबूत और चमकदार बनेंगें।
4. नारियल और करी पत्ता का तेल
करी पत्ता आयुर्वेदिक और असरदार नुस्खा है। यह बालों को लम्बा ,घना ,काले बनाने में मदद करता है।
सामग्री
- एक मुट्ठी करी पत्ता
- आधा कप नारियल तेल
बनाने और लगाने का तरीका
एक पैन में तेल गर्म करें ,और उसमे करी पत्ता डाल दें। इसे तब तक पकाएं जब तक करी पत्ते का रंग काला न हो जाय। तेल जब ठंडा हो जाय तो जार में छानकर रख लें। फिर तेल को गुनगुना कर 10 -15 स्कैल्प की मसाज करें। इसे 1 -2 घंटे या रातभर के लिए लगा कर रखें। फिर किसी माइल्ड शैम्पू से बालों को धो लें।
फायदा
इससे आपके बालों को ग्रोथ तेजी से बढ़ेगी।और बाल काले ,घने ,लम्बे ,मजबूत और चमकदार हो जाएंगे।
5. प्याज और अदरक का रस
प्याज और अदरक दोनों ही बालों की ग्रोथ के लिए बेहद ही कारगर उपाए है। प्याजऔर अदरक में मौजूद सल्फर स्कैल्प में ब्लड सर्क्युलेशन बढ़ाकर बालों की ग्रोथ को बूस्ट करता है। और यह मास्क हेयर फॉल रोकता और बालों को मजबूत बनाता है।
सामग्री
- 1 प्याज
- 1 अदरक का टुकड़ा
- 2 चम्मच नारियल का तेल
बनाने और लगाने का तरीका
प्याज और अदरक को पीसकर छान लें। अब इसमें नारियल तेल मिला कर हेयर मास्क बना लें। फिर इसे स्कैल्प में लगा लें। ध्यान रहे इसे हेयर लेंथ में न लगाएं ,नहीं तो इससे फ्रिजी हेयर हो जाएंगें। इसे बस स्कैल्प में लगाएं। इसे कम से 30 मिनिट जरूर लगाएं। फिर इसे सादा पानी से धो लें। इसे आप हफ्ते 2 बार लगाएं।
इन बातों का ख्याल रखें
- बालों को बार -बार शैम्पू से न धोयें ,इससे बालों का नेचुरल तेल खत्म हो जाता है।
- केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल न करें।
- संतुलित आहार लें ,जिसमे प्रोटीन ,आयरन और विटामिन्स शामिल हों।
- तनाव कम करें ,पर्याप्त नींद लें ,यह भी बालों की ग्रोथ को प्रभावित करता है।
फायदा
इस हेयर मास्क से आप अपनी मन चाही बालों की लम्बाई पा सकते हैं। वो भी सिर्फ कुछ ही दिनों में ,इससे बाल लम्बे ,काले ,घने और मजबूत बाल होते हैं।
निष्कर्ष
यह सभी उपाय बहुत आसान और कारगर उपाए हैं। छोटे बालों को लम्बा करने के लिए इन उपायों को अपनी डेली रूटीन में शामिल करें। इसके साथ -साथ आप संतुलित आहार और पर्याप्त पानी पियं। और आपको इन उपायों को लगातार करना होगा ,और आपको एक बार में ही असर दिखेगा। और कम से कम लगातार 1 महीने किसी भी एक उपाय को करें। जिससे आपको बेस्ट रिजल्ट मिल सकें।
👇अगर इनमें से आपने कोई भी उपाय आजमाया हो ,तो अपना अनुभव शेयर करें !😊
Post a Comment